रायपुर,(mediasaheb.com) हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी की देश में लगातार लोकप्रियता घट रही है। भाजपा की खरीद फरोख्त और दल बदल की राजनीति के दिन अब खत्म हो रहे है। हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों के संकेत स्पष्ट है। हरियाणा में भाजपा की जो छीछालेदर हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। महाराष्ट्र में भी तमाम बड़े-बड़े दावे थोथे निकले। सर्जिकल स्ट्राइक राफेल के नीचे नीबू, शीजिनपिंग और ट्रंप की मिक्सवेज परोसना, सावरकर को भारत रत्न और धारा 370 खत्म करने को भूनाने की भाजपा की कोशिशो को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। आर्थिक मोर्चे पर विफलता के कारण भी भाजपा के वोट कम हुये है। आर्थिक मंदी के चलते करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए है, देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। 45 वर्ष में सबसे ज्यादा अधिक बेरोजगारी की दर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है और मूलभूत जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं और देश का बैंकिंग सिस्टम ही नष्ट हो रहा है। देश की बिगड़ी आर्थिक स्थिति को देखते हुये केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को लेकर पूरे देश में नाराजगी है।
Friday, February 20
Breaking News
- ‘मुझे जवान-हैंडसम लड़के नहीं, औरतें पसंद’, बोर्ड ऑफ पीस की मीटिंग में बोले ट्रंप?
- ट्रंप ने भरी बैठक में पाक को किया जलील, शहबाज को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ
- गली गली घूम रहे पागल इंसानों के लिए कोई नही हैं जिम्मेदार
- ‘आसिम मुनीर नहीं हैं मेरे बॉस’, पाकिस्तान में सरकार में सेना के दखल पर रक्षा मंत्री की दो टूक
- आईटी और BPO की नौकरियां 4 साल में हो जाएंगी खत्म, एआई को बनाना होगा तगड़ा विकल्प
- ब्रजेश पाठक ने किया बटुक पूजन, अब राजभर ने खेला ‘समरसता’ वाला दांव
- RS सीट पर उद्धव सेना ने ठोंका दावा, MVA के पवार भी ‘वापसी’ को तैयार
- ट्रेनिंग में मुलाकात और DM चैंबर में शादी, IAS कपल ने पेश की सादगी की मिसाल
- ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में पहुंचीं नामग्या खंपा, भारत की ऑब्जर्वर ने दमदारी से रखा शांति प्रस्ताव
- MP में महुआ मदिरा होगी अन्य राज्यों में भी ड्यूटी फ्री, आबकारी नीति 2026 में किया प्रावधान


