रायपुर(media saheb.com) । कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश
नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा आदतन किसान और छत्तीसगढ़ विरोधी है। केंद्र की
भाजपा सरकार ने धान के मामले में, चावल के मामले
में, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने
के मामले में लगातार राजनीतिक कारणों से छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
कभी का कहा कि ₹2500 धान का दाम देंगे तो हम आपके धान से बना
चावल नहीं खरीदेंगे। छत्तीसगढ़ की जमीन में बने एफसीआई के गोदामों में यदि छत्तीसगढ़
के किसानों के धान से बना चावल नहीं रखा जाएगा तो कौन सा चावल रखा जाएगा? कभी जूट बोरो की सप्लाई करने के मामले में
पक्षपात किया गया। भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का चावल का कोटा घटाया।
लगातार छत्तीसगढ़ के साथ हो रहा है यह सोतेला व्यवहार राजनीतिक कारणों से पक्षपात
पूर्ण कार्यवाही है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा
है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दलीय प्रतिबद्धता के कारण लगातार छत्तीसगढ़ के हितों
के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब-जब भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ
निर्णय लेती है तो भाजपा के राज्य के सांसद विधायक राज्य के वरिष्ठ नेता मोदी-शाह
के डर के कारण राज्य की जनता के पक्ष में जुबान नहीं खोलते। धान के मूल्य, चावल की कटौती, वैक्सीन की
कटौती सभी में भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की जनता के साथ नहीं रहे। समय आ
गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के प्रति अपने रवैये को सुधारें।
छत्तीसगढ़ के मजदूर, किसान, व्यापारी हर
वर्ग के हितों के साथ खिलवाड़ करना बंद करें।(For English News : thestates.news)
Saturday, March 7
Breaking News
- बड़े तालाब में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, IAS का बंगला समेत 200 अवैध निर्माण चिन्हित
- ईरान जंग से सबक: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट जैसी गलती न हो, इसलिए भारत बना रहा तीनों सेनाओं का नया कमांड
- MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था, संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति
- रीवा अमहिया मार्ग चौड़ीकरण की तैयारी, 165 अतिक्रमणकारियों को मिला नोटिस, सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक कार्रवाई
- निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर बड़ा संकेत: BJP में शामिल काबिल नेताओं को मिल सकता है बड़ा पद
- MP Politics: 40 साल बाद सियासी दौर में बदलाव, कांग्रेस में नई पीढ़ी की एंट्री, BJP में भी उभर रहे नए चेहरे
- उद्यानिकी स्टोरी:पारंपरिक खेती से प्रगतिशील बागवानी तक का सफर
- MP में किसान शुरू कर सकते हैं दाल प्रसंस्करण व पैकेजिंग इकाई, 25 लाख के लोन पर मिलेगी 33% सब्सिडी
- क्रूड ऑयल कहां और कैसे होगा इस्तेमाल? प्राथमिकता तय कर रही भारत सरकार, ईरान जंग का असर
- युद्ध के संकट में दुबई रियल एस्टेट, अरबों डॉलर के निवेश पर मंडरा रहा बड़ा खतरा


