अयोध्या, (mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता एवं अयोध्या में राममंदिर निर्माण आंदोलन की अगुआ नेताओं में एक उमा भारती ने बुधवार को कहा कि भगवान राम की नगरी ने सभी को एक कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमिपूजन में भाग लेने पहुंची मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा,”अयोध्या ने सभी को एक कर दिया है, अब भारत पूरे विश्व में अपना माथा ऊंचा कर कहेगा कि यहां किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है।”
सुश्री भारती ने अयोध्या आने पर ट्वीट कर कहा,”मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मर्यादा से बँधी हूँ । मुझे राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारी ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है इसलिए मैं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहूँगी।”
अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा ढहाये जाने के मुख्य आरोपियों में एक सुश्री भारती ने हाल ही में इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। इस मामले में अन्य मुख्य आरोपियों भाजपा के वरिष्ठतम नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी ब्यूरो के समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 31 अगस्त तक इस मुकदमे का निपटारा किया जाना है। वार्ता(thestates.news)
Sunday, February 15
Breaking News
- ऑपरेशन मादुरो: ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर को ईरान के पास तैनात किया
- वीकेंड रिकवरी के बावजूद दबाव में Bitcoin, हालिया हाई से बड़ी गिरावट; क्या 55% और टूटेगा?
- छत्तीसगढ़ में VIP ट्रेड कंपनी पर कार्रवाई, 8 लाख से अधिक की ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार
- कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने साझा किया जीवन मंत्र: ‘हर दिन को पूरी तरह जियो’
- होली के चलते घर जाना हुआ मुश्किल, कई ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही
- भारत की ओर वैश्विक नजर: गूगल, Nvidia समेत 50+ कंपनियों के CEO क्यों पहुंच रहे हैं?
- 55-60 ट्रिलियन डॉलर का बाजार तैयार’ — EU और US डील्स पर बोले पीयूष गोयल
- तेल आपूर्ति में भारत का नया सहारा: इस देश ने हर दिन भेजे 11.3 लाख बैरल क्रूड
- महाशिवरात्रि पर आज पहाड़ी मंदिर से निकलेगी शिव बारात, CM हेमंत सोरेन होंगे शामिल
- लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

