रायपुर(mediasaheb.com) जैसा की हम सभी जानते हैं की कोविड 19 के चलते सभी स्कूल बंद हैं और हमारी पढ़ाई ज्यादातर ऑनलाइन माध्यम से हो रही है। इस वर्ष दसवीं /बारहवीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए तो मुश्किल की घड़ी है, जहाँ एक ओर पढ़ाई प्रभावित हुई है वहीं किसी तरह की परीक्षा भी उस स्तर पर नहीं हुई है जैसे की स्कूल स्तर पहले पर होता था। ऐसे में हमारे लिखने की आदत छूट गई है और जहाँ तक बोर्ड एग्जाम की बात है तो अगर हम एग्जाम में लिखने में पीछे हो गए तो हमारी साल भर की मेहनत बेकार साबित होगी । कहने का तात्पर्य ये है की हम अपनी एग्जाम के लिए पढाई तो कर लिए किन्तु उसे कैसे उत्तर-पुस्तिका में दर्शाएंगे। उसकी तैयारी में हम अभी पीछे हैं।
इसी बात को ध्यान में रखकर सचदेवा न्यू पी टी कॉलेज दसवीं /बारहवीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए 100 डेज बूस्टर कोर्स प्रारंभ करने जा रही है। इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में लिखने की कला, समय प्रबंधन, और प्रत्येक विषय के एक-एक मॉक टेस्ट (बोर्ड के नई पैटर्न पर आधारित ) आयोजित कर, उसका मूल्यांकन के बाद प्रत्येक छात्रों को उसका आंसर शीट वापस देंगे। जिससे छात्र स्वयं अपने स्तर से अवगत हो सके साथ ही साथ हमारे एक्सपर्ट द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जायेगा जिससे विद्यार्थी बोर्ड एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। (the states. news)

