मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड
सितारों ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो
से जांच कराने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
उच्चतम न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से
जांच कराए जाने का आदेश दिया है। इसके बाद बॉलीवुड जगत के सितारे अक्षय कुमार ने
सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने लिखा, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब सुप्रीम कोर्ट के
निर्देश के बाद सीबीआई जांच होगी। हमेशा सच की जीत होनी चाहिए।”
कंगना रनौत बेबाक कहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर
खुशी जाहिर की है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा, “इंसानियत
जीती, हर एक सुशांत वॉरियर को बधाई, मैंने पहली बार ऐसी शक्तिशाली एकजुटता और होश देखा है। बहुत
शानदार। सीबीआई अब मामला संभालेगी।”
अनुपम खेर ने लिखा, जय हो.. जय हो.. जय हो.. #सीबीआईफॉरएसएसआर
जस्टिसफॉरसुशांत सिंह राजपूत
सुशांत की को-स्टार और करीबी दोस्त रही कृति सेनन ने भी ट्वीट
करते हुए कहा, “ पिछले दो महीने बेहद बैचेनी भरे रहे हैं
क्योंकि कुछ भी साफ समझ नहीं आ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक उम्मीद
की किरण जागी है कि आखिरकार सच्चाई सामने आएगी। अब विश्वास रखिए और सीबीआई को अपना
काम करने दीजिए।
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी ट्वीट करते
हुए लिखा, “ न्याय वही है जो सच बताए. सत्य की
जीत हुई।”
रणवीर शौरी ने खुशी जताते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की
मृत्यु के आसपास की परिस्थितियों के बारे में सच्चाई जानने की जरूरत है।
#Arnabh #Arnabh_Goswami #RepbuliceBharat #Rbharat #rbharatTV #stateGornment #RepublicebharatTV #सुशांतराजपूत #मुंबई #पुलिस #पटना #महाराष्ट्रा #बिहार #महाराष्ट्र_पुलिस#बिहार_पुलिस #सुशांत_सिंह_राजपूत #सुशांत_राजपूत #suhsant #आदित्य_ठाकरे
#sushant_singh_rajput #Cbi #mumbai_police #bihar_police #Rhea #Rhea_chakraBoty #sidhart_pithani #Shruti_modi #KKsingh #Maharshtra #bihar #India
#गृहमंत्री #प्रधानमंत्री #नरेन्द्र #मोदी #नरेन्द्र_मोदी #अमित_शाह #उद्दव #उद्दव_ठाकरे #बाल_ठाकरे

