मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि वह राजनीति
में नहीं आना चाहते हैं।
सोनू सूद
कोरोना महामारी के दौरान किए गए अपने कार्यों के चलते गरीबों के मसीहा बनकर उभरे
हैं। सोनू ने लॉकडाउन के शुरुआती दौर में प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने
के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई थी। सोनू अब भी लगातार लोगों की मदद कर रहे
हैं। राजनीति में आने के बारे में पूछे जाने पर सोनू सूद ने कहा कि उनकी राजनीति
में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है।
सोनू ने कहा, “एक
अभिनेता के रूप में मेरे हाथ भरे हुए हैं। इसके अलावा मैं बहुत से चैरिटी का काम
कर रहा हूं, जिसमें बहुत ध्यान और समय लगता है। इसलिए, अभी राजनीति की जगह कहीं नहीं है। मुझे इसकी जानकारी नहीं है
कि आज से 10 साल बाद नियति ने मेरे लिए क्या लिखा है।
मुझे बहुत आगे जाना है। अभी भी मुझे बहुत सारी चीजें करनी हैं, जो मैं करना चाहता हूं। मैंने किसी भी पार्टी से पूछकर या
सलाह लेकर लोगों की मदद नहीं की, मैंने ये
सब अपने इच्छा से लोगों की मदद की है।”(वार्ता) (the states. news)
Saturday, March 21
Breaking News
- जनसुविधाओं को गति देने 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन : राज्यमंत्री गौर
- सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा में रिक्त पदों में भर्ती की कार्यवाही तेजी से करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- इंदौर कलेक्टर गाइडलाइन पर आपत्तियों की बाढ़: आखिरी दिन तक 500 शिकायतें, 24 मार्च को भोपाल जाएगा प्रस्ताव
- लोकतंत्र में अखबार जनता के होते हैं हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां हुईं आरंभ
- ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला: अमेरिका और इजरायल की बमबारी
- केरल में CM भजनलाल का पावर शो: 4 बड़े प्रत्याशियों के नामांकन में दिखाई ताकत
- रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी, एक्ट्रेस शाइनी ने ऐसा क्यों कहा?
- गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर को मिला 300 धनुष तोप का ऑर्डर, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई थी इनकी ताकत
- मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

