नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । वैश्विक बाजार में सोना और चांदी में गिरावट और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में रही मजबूती के कारण समाप्त हुए सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1200 रुपये टूटकर 38,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 2050 रुपये लुढ़क कर 46,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
लंदन (London ) एवं न्यूयॉर्क (New York )से मिली जानकारी के अनुसार विदेशों में सोना हाजिर समीक्षाधीन अवधि में करीब 19 डॉलर की गिरावट के साथ 1,488.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार के विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बातचीत पर दोनों पक्षों के सहमत होने से निवेशक पूंजीबाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोने की मांग घटी है और कीमतों में गिरावट देखी गयी। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर पिछले सात दिनों में डॉलर की तुलना में रुपया 147 पैसे की मजबूती ले चुका, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है। (हि.स.)
Tuesday, March 10
Breaking News
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस
- एलपीजी सप्लाई में गड़बड़ी पर सरकार सख्त, एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट किया लागू
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से साकार हुआ सपना कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
- भ्रष्टाचार पर भजनलाल सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, SDM से लेकर IPS तक-50 अफसरों पर गिरी गाज
- इंद्रावती नदी पर बैराज की स्वीकृति पर जगदलपुर नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- न्याय पालिका में Corruption वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी, वापस ली विवादित पाठ वाली किताबें
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
- लोकसभा में Om Birla को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘फिट इंडिया वूमेन वीक’ का हुआ समापन
- 10 शहरों के पासपोर्ट-पोस्ट ऑफिस उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली करवाए परिसर


