रायपुर(media saheb.com) । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप अब जगदलपुर के बाद बहुत जल्द बिलासपुर हवाई अड्डे से भी नियमित वायु सेवा का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। राज्य सरकार के विमानन विभाग ने एयरपोर्ट के संचालन की सभी आवश्यक सुविधाएं जुटा ली हैं तथा राज्य सरकार की तरफ से सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एयरपोर्ट कैटेगरी 3सी के लाइसेंस के लिए डॉक्टर ऑपरेशन डीजीसीए को पत्र भी लिख दिया है। 3सी कैटेगरी के एयरपोर्ट पर एटीआर सीरीज और छोटे परिवहन जेट विमान आसानी से संचालित हो सकते हैं। पत्र में इस बात की गुजारिश की गई है कि कृपया जल्द से जल्द लाइसेंस प्रदान करने की कृपा करें। इस एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने से बिलासपुर संभाग की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार का उड्डयन मंत्रालय जल्द अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा, जिससे बिलासपुर वासियों को नियमित हवाई सेवा की सुविधा मिलने लगेगी और एक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सभी बिलासपुर वासियों को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।(the states. news)
Thursday, March 19
Breaking News
- 19 मार्च 2026 राशिफल: जानें किसकी किस्मत चमकेगी और कौन रहेगा सतर्क
- IDF स्ट्राइक में ईरान के खुफिया मंत्री खतिब की मौत का दावा, इजरायली रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
- आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री बोले– पाकिस्तान के ‘क्रूर हमले’ की सच्चाई दुनिया के सामने लाएं राजनयिक
- मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट
- ‘सनातन अनंत है’ : कंगना रनौत ने बताया धर्म का असली अर्थ
- होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवक, आपदा में सुरक्षा कवच का करते हैं कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भारत में ईवी का खतरा? रोज़ 25 हादसे—तीन साल में कितनी बार लगी आग, क्या हैं असली कारण
- शासकीय नर्सरियों को बनाया जायेगा आदर्श नर्सरी : मंत्री कुशवाह
- Virat Kohli की IPL 2026 के लिए भारत वापसी, 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad मुकाबला

