गुवाहाटी, (mediasaheb.com)। बांग्लादेश के खिलाफ 15 अक्टूबर को होने वाले फीफा विश्व कप कतर 2022 क्वालीफायर मुकाबले के लिए शनिवार को 23 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। यह मुकाबला कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले के लिए दिग्गज डिफेंडर संदेश झिंगन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के साथ हुए दोस्ताना मुकाबले के दौरान झिंगन को चोट लग गई थी। इस चोट से उबरने में झिंगन को छह महीने लगेंगे। इसके अलावा अनवर अली जूनियर, हालीचरण नारजारे, फारुख चौधरी और नीशू कुमार को यहां जारी कैम्प से छुट्टी दे दी गई है। भारतीय टीम रविवार को कोलकाता पहुंचेगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह।
डिफेंडर : प्रीतम कोटाल, राहुल भेखे, आदिल खान, नरेंदर, सार्थक गोलुई, अनस इदाथोदिका, मंडार राव देसाई, सुभाशीष बोस।
मिडफील्डर : उदांता सिंह, निखिल पुजारी, विनीत राय, अनिरुद्ध थापा, अब्दुल सहल, रेनियर फर्नाडिस, ब्रेंडन फर्नाडिस, लालियानजुआला चांग्ते, आशिक कुरुनियन।
फारवर्ड : सुनील छेत्री, बलवंत सिंह और मानवीर सिंह। (हि.स.)


