रायपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ आईएएस अधिकारी
के विरुद्ध बलात्कार का मामला दर्ज होने को गंभीरता से लेते हुए उसे निलम्बित करने
का निर्देश दिया है।
श्री बघेल ने आज मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल को जांजगीर के पूर्व
कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक को तत्काल निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च
स्तरीय दल से कराने के निर्देश दिए है।आरोपी आईएएस के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने कल
एक महिला की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
पीडित महिला ने कल ही जांजगीर की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर
से सुबूतों के साथ आवेदन देकर बताया था कि जिले के निवर्तमान कलेक्टर ने उसके
शासकीय कर्मचारी पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर गत 15 मई को कलेक्ट्रेट स्थिति अपने चैम्बर के निजी कक्ष में उसके
साथ बलात्कार किया।इसके बाद कलेक्टर ने कई बार धमकी देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध
बनाए।पीडिता ने शिकायत के साथ कलेक्टर द्वारा बार बार मैसेज एवं चित्र भेजने की भी
जानकारी दी।
पीडिता ने पुलिस अधीक्षक को सुबूत के तौर मोबाइल स्क्रीन शाट
एवं बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी।उसने यह भी बताया कि कलेक्टर के पद से जिले से
हटने के बाद ही वह शिकायत करने का साहस कर सकी।मामले की प्रथमादृष्टया जांच में
आरोपों को सही मानते हुए कल ही आईएएस के खिलाफ जांजगीर थाने में मामला दर्ज कर
लिया गया।पुलिस ने संकेत दिया है कि निलम्बन के बाद आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर
लिया जायेगा।
आरोपी अधिकारी को पिछले सप्ताह राज्य में आईएएस अधिकारिर्यों
के बडे पैमाने पर हुए फेरबदल में जांजगीर के कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में
पदस्थ किया गया था।(वार्ता) (mediasaheb.com)
Saturday, March 21
Breaking News
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना कार्यक्रम
- एमपी के इस जिले में 30 एकड़ पर बनेंगे 2000 घर और 200 दुकानें, मिली मंजूरी
- प्लास्टिक, पेंट, टूथपेस्ट, वैसलीन… ये 50 चीजें तेल-गैस के कुओं से निकले क्रूड से बनती हैं
- एमपी से राज्यसभा चुनाव में BAP उतारेगी उम्मीदवार, कमलेश्वर डोडियार ने मोदी और राहुल से मांगा समर्थन
- हरियाणा, ओडिशा और बिहार की घटनाओं से बढ़ी टेंशन! कांग्रेस को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी
- Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिजाइन के बारे में
- केरल में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह
- ईरान-इजरायल तनाव का असर: मुंबई में घर खरीदना होगा और भी महंगा
- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹4000 एक साथ आएंगे खाते में, जानें पूरी डिटेल
- मिडिल ईस्ट टेंशन से ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई घटी, इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट पर बढ़ा संकट! ECB ने दी सफाई


