वाशिंगटन, ( mediasaheb.com) । अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party)के उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स (Bernie sanders) को दिल का दौरा पड़ा था। इस बात की पुष्टि शुक्रवार को हुई जब वह लास वेगस स्थित डेसर्ट स्प्रिंग मेडिकल सेंटर अस्पताल (Dessert Spring Medical Center Hospital) से बाहर निकले।
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि वह डेसर्ट स्प्रिंग मेडिकल सेंटर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों का धान्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने उनकी देखरेख की। अस्पताल में दो दिन बिताने के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और दोबारा घर वापस जाना चाहता हूं। सैंडर्स के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हे दिल का दौरा पड़ा था और उन्हे दो स्टंट डाले गए हैं।
अपने प्रशंसकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने अस्पताल से निकलते ही ट्वीट कर कहा ‘हेलो एव्रीबडी मैं लास वेगस में हूं और पहले से अच्छा महसूस कर रहा हूं। अब मुझे पहले से अच्छा लग रहा है। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही आपकों चुनाव प्रचार में मिलता हूं।’ (हि.स.)


