मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (सल्लुमिया) अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाई को प्रदर्शित हुये छह साल हो गये हैं। बजरंगी भाई जान में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
बताया जा रहा है कि फिल्म बजरंगी भाईजान के कहानीकार के.वी. विजेंयद्र प्रसाद इस फिल्म के सीक्वल के लिये एक दमदार कहानी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में सलमान खान से बात की है। सलमान खान को उनका यह आइडिया पसंद भी आया है। अब फिल्म की कहानी को लेकर वह काम कर रहे हैं।
के.वी. विजेंयद्र प्रसाद ने बताया कि “मैं बजरंगी भाईजान 2 की तैयारी कर रहा हूं। मैंने कुछ वक्त पहले सलमान से भी अपना विचार शेयर किया था। उन्हें यह आइडिया पसंद आया, लेकिन मैं एक सही तरीके से इसे आगे ले जाना चाहता हूं। उम्मीद है कि चीजें सही तरह से तैयार हो जाएं। उन्होंने बताया कि वह सलमान से कैजुएली मिले थे। उस वक्त उन्होंने ये बात उनके सामने रखी थी। इस पर सलमान खान बेहद एक्साइटेड हो गए थे। उन्हें वो विचार अच्छा लगा था।For
English News : the
states.news
Wednesday, February 4
Breaking News
- नौकरियों पर खतरा? नए AI टूल से मची खलबली, बड़ी कंपनियों में हड़कंप, IT स्टॉक्स 25% तक गिरे
- क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक
- 26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
- ‘कोरियन लवर’ गेम क्या है? गाजियाबाद में तीन सगी बहनों की आत्महत्या से जुड़ा रहस्य
- प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया गया- डॉ. महेन्द्र सिंह
- इंदौर पुलिस का अनोखा अभियान: वेस्ट मटेरियल से 6-7 फीट ऊंचा हेलमेट चौराहे पर सजाया जाएगा
- IIIT DM के छात्र ने बनाया अनोखा यंत्र, पसीने से शरीर की बीमारियों का पता चलेगा
- Royal Enfield ने पूरे किए 10 लाख बाइक के आंकड़े, 8 लाख लोगों ने खरीदा यह हिट मॉडल
- एमपी के इस शहर में बनेगा ‘टेंट सिटी’, कच्छ की तर्ज पर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, अगले 15 दिन में बड़े बदलाव की संभावना

