नई दिल्ली,(mediasaheb.com) । केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में 2019-20 का केन्द्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने 2019-20 के दौरान एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की रणनीतिक बिक्री करेगी और गैर-वित्तीय क्षेत्र में लोक-उद्यमों को मजबूती प्रदान करेगी। एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के प्रस्ताव को फिर से शुरू किया जाएगा।
वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार गैर-वित्तीय सार्वजनिक क्षेत्र में विनिवेश नीति को जारी रखेगी। सरकार 51 प्रतिशत हिस्सेदारी को बनाए रखेगी। ऐसे उद्यमों पर अलग-अलग विचार किया जाएगा, जहां सरकार की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से कम हो जाती है और सरकार नियंत्रण बनाए रखना चाहती है। सरकार ने 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी की वर्तमान नीति में भी संशोधन का फैसला लिया है। इसके लिए 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में सरकार नियंत्रित संस्थाओं की हिस्सेदारी को भी शामिल किया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि कुछ चयनित केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का रणनीतिक विनिवेश सरकार की प्राथमिकता बनी रहेगी। सरकार एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया फिर से शुरू करेगी और निजी क्षेत्र द्वारा सहभागिता के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का प्रस्ताव देगी। (हि.स.)
Wednesday, March 4
Breaking News
- सड़क दुर्घटनाओं में मिलेगी डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज, पीएम राहत योजना के तहत जबलपुर के 92 अस्पताल शामिल
- बहुआयामी व्यवसाय से संवरा जीवन, रेबेका बनीं ‘लखपति दीदी’
- उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम के 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई
- एपल का बड़ा इवेंट जल्द, एक साथ लॉन्च होंगे कई नए प्रोडक्ट
- महिला सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी: प्रीति पटेल ने स्व-सहायता समूह से हासिल की आर्थिक आज़ादी
- ग्राफ्टेड बैगन से 16 लाख रूपए की आमदनी
- PM RAHAT योजना लॉन्च: सड़क हादसे में 7 दिन इलाज मुफ्त, 1.5 लाख तक का खर्च सरकार देगी
- 12 मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी, 63 पाकिस्तानी क्रिकेटरों की किस्मत दांव पर
- दिल की सुरक्षा में एआई का कवच: हार्ट अटैक से पहले ही देगा खतरे का अलर्ट
- 5 मार्च को Nothing का बड़ा लॉन्च, Phone 4a और 4a Pro से मचेगा तहलका


