कोलकाता (mediasaheb.com)
वैश्विक महामारी कोरोना
वायरस (
COVID-19) की महामारी से
निपटने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन #Lockdown के दौर में केंद्र
की नरेंद्र मोदी नीत सरकार और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच लगातार
जारी तनातनी को राज्य में एक वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक
राजनीतिक कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को झटका मिलने के
एक साल बाद ही कोरोना वायरस की महामारी से राज्य में निर्मित असाधारण परिस्थिति के
बीच उनकी सरकार को आम लोगों से जुड़ने का अवसर मिला है और राज्य प्रशासन इस मौके
पर काफी सक्रिय हो चुका है।
दूसरी तरफ कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें जमाने
को आतुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राजनीतिक ग्राफ 2019 के लोकसभा चुनावों
के बाद नि:संदेह बढ़ा है और अगले विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में ममता के किले
को ढहाने के लिए अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी का कृतसंकल्प भी नजर आ रहा
है।
कोरोना वायरस की महामारी फैलने की शुरुआत से ही मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी राज्य में इस बीमारी के परीक्षण और केंद्र की ओर से दोषपूर्ण जांच
किटों की आपूर्ति का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को घेरने में लगी है। सुश्री
बनर्जी ने लॉकडाउन लागू करने में विलंब और हवाई अड्डों को बंद किये जाने की
कार्रवाई में देर किये जाने को लेकर केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है।
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के परीक्षण स्तर और 13.2 प्रतिशत की मृत्यु
दर को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की कई बार आलोचना की , वहीं कोरोना
संक्रमण से निपटने की तैयारियों, कमजोर निगरानी और संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के
उल्लंघन की जांच के लिए राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय टीम को लेकर मुख्यमंत्री ने
रोष जताया।(वार्ता)
Saturday, April 4
Breaking News
- खनिज राजस्व में रिकॉर्ड उछाल: पारदर्शी प्रबंधन से 14% वृद्धि, 16,625 करोड़ की कमाई
- झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, रांची समेत 13 जिलों में बारिश और वज्रपात का ‘येलो अलर्ट’ जारी
- पाकिस्तान की निकली हवा! ईरान ने इस्लामाबाद में बैठक से किया इनकार, युद्धविराम नहीं हो पाया
- बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दरबार में सीएम योगी, वाराणसी में की पूजा
- दादी को अंतिम विदाई देने गए 4 चचेरे भाई गंगा में डूब,मेरठ के जलालपुर गांव में पसरा मातम
- बख्तर साय और मुंडल सिंह का शहादत दिवस आज, गुमला के उन वीरों की गाथा जिन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे किए
- DC vs MI, अरुण जेटली स्टेडियम में आज भिड़ेंगे दिल्ली और मुंबई, जानें पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़े
- ग्रामीण स्वास्थ्य को मिली नई ताकत: 6 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस शुरू
- कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है: मुख्यमंत्री
- 2 फाइटर जेट क्रैश, 2 चॉपर तबाह, पायलट लापता: ईरान में US के लिए बुरे सपने साबित हुए 24 घंटे

