मुंबई, (media saheb.com) सोशल मीडिया पर अपने कामेडी शो के खिलाफ बायकॉट की मुहिम को रोकने के लिए कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने सुर बदले हैं। इस बार कपिल शर्मा ने पुलवामा हमले को लेकर कहा है कि सरकार और हमारी सेनाएं सीमा पार पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों को नेस्तनाबूद कर देंगी। कपिल शर्मा का कहना है कि इस वक्त सबसे ज्यादा जरुरत है कि हम अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर सरकार का साथ दें। कपिल शर्मा ने इस बार पाकिस्तान का नाम लेकर आतंकवाद की आलोचना की। इससे पहले उनका शो उस वक्त विवादों में आ गया था, जब पुलवामा हमले के बाद इस शो से जुड़े नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तानी सरकार को दोषी मानने में गुरेज किया था, तो कपिल शर्मा शो से उनको हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया था। सिद्धू के बचाव में आगे आए कपिल शर्मा ने कहा था कि सिद्धू को शो से हटाने से आतंकवाद का हल निकल सकता हो, तो वे ऐसा जरुर करेंगे। कहा जाता है कि इस शो का निर्माण करने वाली सलमान खान की कंपनी ने कपिल शर्मा से अपनी स्थिति साफ करने को कहा है और सलाह दी है कि भविष्य में सावधानी के साथ बयान दें। कपिल शर्मा और सिद्धू के बयानों को लेकर इस शो का प्रसारण करने वाले सोनी चैनल ने भी आपत्ति जताई थी। (हि.स.) ।
Friday, March 13
Breaking News
- 13 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि की किस्मत होगी रोशन, और कौन रहेगा सतर्क”
- धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में ईमेल दावा गलत साबित
- बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज, सम्राट चौधरी ने NDA विधायकों की बुलाई बैठक
- प्रदेश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन
- LPG-तेल संकट पर राहुल गांधी का हमला, संसद में एपस्टीन का जिक्र होते ही मचा हंगामा
- दिनदहाड़े बैंक लूट: लंच ब्रेक में घुसे 6 बदमाश, बंदूक की नोक पर 13 लाख लेकर फरार
- जसप्रीत बुमराह ‘क्रिकेट के मेसी-रोनाल्डो’, माइक वॉन बोले – किसी भी टीम को बना सकते हैं चैंपियन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
- प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री
- कर्ज के सहारे पाकिस्तान! ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ

