लंदन,(mediasaheb.com) । प्रीमियर लीग ने मंगलवार को कहा कि उनके तीन अलग-अलग क्लबों के छह लोगों को कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। लीग ने 748 व्यक्तियों का कोविड 19 टेस्ट कराया था। छोटे समूह के प्रशिक्षण से पहले लीग ने रविवार और सोमवार को कोरोना वायरस परीक्षण किए थे।लीग ने एक बयान में कहा, ‘जिन खिलाड़ियों या क्लब के कर्मचारियों ने पॉजिटिव परीक्षण किया है, वे एकांतवास में रहेंगे। प्रीमियर लीग प्रतियोगिता की अखंडता और पारदर्शिता के उद्देश्यों के लिए यह समग्र जानकारी प्रदान कर रहा है। क्लब या व्यक्तियों के रूप में कोई विशिष्ट विवरण लीग द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा और परीक्षण के प्रत्येक दौर के बाद परिणाम इस तरह से सार्वजनिक किए जाएंगे।’सोमवार को प्रीमियर लीग ने क्लबों के छोटे समूह को प्रशिक्षण शुरू करने की अनुमति देने के लिए मतदान किया। वाटफोर्ड क्लब ने बाद में बताया कि एक खिलाड़ी सहित तीन लोगों को वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है और वे सभी लीग के दिशानिर्देशों के अनुसार सात दिनों के एकांतवास में भेज दिए गए हैं। इसके बाद बर्नले ने कहा कि उनके सहायक कोच इयान वोवन भी रविवार को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। कॉन्टेक्ट ट्रेनिंग की अनुमति देने के लिए लीग अगले सप्ताह के शुरू में फैसला करेगा। क्योंकि इस सीजन को जून में दोबारा शुरू किया जा सकता है। लीग के इस सीजन को मार्च में बीच में ही रोक दिया गया था। (हि.स.)
Saturday, March 21
Breaking News
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना कार्यक्रम
- एमपी के इस जिले में 30 एकड़ पर बनेंगे 2000 घर और 200 दुकानें, मिली मंजूरी
- प्लास्टिक, पेंट, टूथपेस्ट, वैसलीन… ये 50 चीजें तेल-गैस के कुओं से निकले क्रूड से बनती हैं
- एमपी से राज्यसभा चुनाव में BAP उतारेगी उम्मीदवार, कमलेश्वर डोडियार ने मोदी और राहुल से मांगा समर्थन
- हरियाणा, ओडिशा और बिहार की घटनाओं से बढ़ी टेंशन! कांग्रेस को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी
- Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिजाइन के बारे में
- केरल में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह
- ईरान-इजरायल तनाव का असर: मुंबई में घर खरीदना होगा और भी महंगा
- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹4000 एक साथ आएंगे खाते में, जानें पूरी डिटेल
- मिडिल ईस्ट टेंशन से ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई घटी, इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट पर बढ़ा संकट! ECB ने दी सफाई


