45 वर्ष से अधिक के दो लाख 22 हजार को पहली डोज दी गई
रायपुर (mediasaheb.com) प्रदेश में आज
कोविड 19 वैक्सीनेशन में एक और रिकार्ड बना।संचालक राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन एवं स्टेट नोडल वैक्सीनेशन डाॅ प्रियंका शुक्ला ने
बताया कि आज प्रदेश में .2378 सेशन साइट पर कुल दो लाख 34 हजार 397 को कोविड 19 की डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक आयु
समूह के 2लाख22 हजार 633 को पहली डोज दी गई। उन्होने कहा कि
आगामी दिनों में यह संख्या और बढ़ाई जाएगी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले
में 17972 ,दुर्ग जिले में 25339, राजनांदगांव में 16958
,बिलासपुर
में 10107, सुकमा में 1830, रायगढ़ में 25931 ,बालोद में 8764,
सरगुजा में 5304
,जांजगीर
चांपा में 12609, बलौदा बाजार में 11311 ,जशपुर 2745 ,कोरबा में 13781 , बेमेतरा में 3782,
धमतरी में 8938,
कोरिया में 3945
,कोंडागांव
में 2399, कांकेर में 5413 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 2646
,मुंगेली में
11427 ,नारायणपुर में 160, गरियाबंद में 1209, बस्तर में 5981,
दंतेवाडा 2010
,सूरजपुर में
6321, बलरामपुर में 6811, महासमुंद मे 14256, बीजापुर में 1490
,कबीरधाम में
4958 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। महासमंुंद और रायगढ़ ने अपने
लक्ष्य के विरूद्ध दुगुने से भी अधिक वैक्सीनेशन किया । दुर्ग में 25339
और
राजनांदगांव में 16958 लोगों को टीके लगाए गए।
उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक
के 6-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो
सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। वैैैक्सीन
लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना,दूरी रखना एवं
हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।(the
states. news)


