रायपुर(mediasaheb.com)। जय व्यापार पैनल
के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, ने बताया कि
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के तहत जय व्यापार पैनल का चुनाव प्रचार
अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में आज पैनल से प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय
भसीन ने अपनी टीम के साथ बालोद जिला का दौरा किया। इस दौरान मुख्य रूप से पैनल के
बालोद जिला प्रभारी ज्ञानचंद जैन, सहप्रभारी राकेश मल्होत्रा एवं शिवराज शर्मा उपस्थित थे। दौरे
के दौरान गुण्डरदेही, बालोद में बैठकों का आयोजन किया गया। इसके पूर्व स्थानीय
व्यापारियों द्वारा प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन व उनकी टीम का जगह- जगह
भव्य स्वागत किया गया एवं जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने का ऐलान किया गया।
पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ एवं बालोद
जिला प्रभारी ज्ञानचंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जय व्यापार
पैनल मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है। प्रदेश के सभी व्यापारी साथी इस चुनाव
में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। वहीं बालोद जिला में भी पैनल को
अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। श्री जैन ने बताया कि जय व्यापार पैनल के
प्रत्याशियों द्वारा व्यापारी हित में किये गये कार्यों से प्रदेश के व्यापारियों
में हर्ष है और सभी हमारे साथ नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। श्री जैन ने बैठक
को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी हमारी मातृसंस्था के सदस्य हैं और हम सबका
यह दायित्व है कि इसे और मजबूत करें। इस चुनाव में हम सबको सशक्त नेतृत्व का चुनाव
कर चेम्बर को और मजबूत बनाना है।
प्रदेश महामंत्री प्रत्याशी अजय भसीन ने उपस्थितजनों को संबोधित
करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह और समर्थन से ही मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं।
आप सभी का यह समर्थन ही मेरी ताकत है और मैं विश्वास के साथ यह कह सकता कि हमारी
जीत सुनिश्चित है। श्री भसीन ने कहा कि हम अपने व्यापारी साथियों का हित चाहते हैं
और सदैव व्यापारी हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। प्रदेश के सभी व्यापारी साथियों ने
हमें कार्य करते हुए देखा है और हमें अपना पूरा सहयोग दिया है। हमारी एकता का ही
परिणाम है कि हमने कोरोनाकाल जैसे मुश्किल दौर में भी दबावमुक्त रहकर कार्य किया।
इतना ही नहीं समय- समय पर व्यापार जगत के सामने आने वाली जटिल समस्याओं का भी डटकर
सामना किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है
क्योंकि इस बार बात हमारी मातृसंस्था की है, हमारे हजारों व्यापारी साथियों के भविष्य की है जो इस संस्था के
सदस्य हैं। श्री भसीन ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में चेम्बर की छवि
धूमिल हुई है जिसके कारण आज ये सभी पदाधिकारी संस्था पर बोझ बने हुए हैं। हम सभी
को अब चेम्बर की खोई हुई साख को बचाने के लिए आगे आना होगा और सशक्त नेतृत्व को
चेम्बर की कमान सौंपनी होगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से जय व्यापार पैनल को अपना
समर्थन देने की अपील की। बैठक को राकेश मल्होत्रा एवं शिवराज शर्मा ने भी संबोधित
किया।
इस दौरान मुख्य रूप से गिरीश सुरेश सोनी, दिनेश टावरी, सुभाष , सौरभ, पंकज, लेखराज, विकास जैन, आशीष जैन, शंकर गोदवानी, अनिल चावड़ा, भागचंद जैन, प्रमोद जैन, अशोक जैन, धरमचंद जैन, पंचराम साहू, नारायण सोहन सिन्हा, रमेश बाफना, हरीश जैन, चंदन जैन, दिलीप गोलछा, हेमंत, राकेश बाफना, मनीष कोठारी, परमेश्वर राठी, हेमराज जग्यासी, प्रवीण भाई पटेल, शंभू भाई पटेल, मनोज चाण्डक, जयंतीलाल पटेल, सुरेश भाई पटेल,
ललित जैन, अंकुर शर्मा, लक्ष्मण आयलानी, अंकित जैन, जसवंत सिंह, प्रमोद देशलहरा सहित
बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे। (the states. news)
Saturday, April 4
Breaking News
- नीतीश कब देंगे इस्तीफा? नई सरकार के गठन का शेड्यूल फाइनल, अब सबसे बड़ा सवाल- बीजेपी किसे बनाएगी सीएम?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा खास नाम, पाकिस्तान को लगेगी ‘मिर्च’
- महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने मचाई धूम, 1 साल में बेचीं इतनी यूनिट्स, महिंद्रा ने हासिल किया खास मुकाम
- फीफा विश्व कप: ईरान के मैचों को अमेरिका के बजाय मैक्सिको में कराने का विवाद अभी भी अनसुलझा
- महिला आरक्षण बिल और परिसीमन से बड़ा दांव खेल रही भाजपा, क्या मिशन 2029 की तैयारी शुरू?
- राय लक्ष्मी ने धोनी संग अफेयर को बताया ‘दाग’, बोल्डनेस के लिए हैं फेमस
- पर्यावरणीय मंजूरी के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 45 दिन में ‘सिया’ मौन रही, तो मुख्य सचिव लेंगे फैसला
- Russia Oil: जंग के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम, चीन को पड़ा झटका
- ईरान जंग में फंसी रही दुनिया, भारत ने किया ब्रह्मोस का खेल, समंदर में आ रहा है नया सिकंदर
- एमपी में होने जा रहा बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन के बीच हुई अहम चर्चा

