रायपुर, (mediasaheb.com) भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने शनिवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, विक्रम उसेंडी व धरमलाल कौशिक सहित कई नेता दिल्ली रवाना हुए। भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान सोमवार तक कर सकती है। आज बीजेपी की संसदीय चुनाव बोर्ड बैठक के बाद भी 18 मार्च को एक और संसदीय चुनाव समिति की बैठक होगी। चर्चा है कि 18 मार्च की बैठक में ही भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों की सूची फाइनल करेगी। हालांकि आज शाम तक भाजपा अपनी लिस्ट जारी कर देगी, ये तय माना जा रहा है। खबरें ये भी है कि इस लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम होंगे। इधर भाजपा संसदीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जीत के दावों को दोहराते हुए कहा कि सभी 11 में से 11 सीटें पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि जो पैनल दिल्ली भेजा गया है, उन सभी पैनल में मौजूदा सांसद के साथ-साथ 3 से 7 दावेदारों के नाम हैं। वहीं विक्रम उसेंडी ने कहा कि आज चुनाव संसदीय बोर्ड की बैठक है, उसके बाद 18 मार्च को भी एक बैठक होगी, जिसमें नाम फाइनल हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दिल्ली में संसदीय बोर्ड में जो कुछ फैसला होगा, उसके अनुसार पार्टी चुनावी तैयारी करेगी। (हि.स.)।
खबरें ये भी है कि इस लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम होंगे। इधर भाजपा संसदीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जीत के दावों को दोहराते हुए कहा कि सभी 11 में से 11 सीटें पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि जो पैनल दिल्ली भेजा गया है, उन सभी पैनल में मौजूदा सांसद के साथ-साथ 3 से 7 दावेदारों के नाम हैं। वहीं विक्रम उसेंडी ने कहा कि आज चुनाव संसदीय बोर्ड की बैठक है, उसके बाद 18 मार्च को भी एक बैठक होगी, जिसमें नाम फाइनल हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दिल्ली में संसदीय बोर्ड में जो कुछ फैसला होगा, उसके अनुसार पार्टी चुनावी तैयारी करेगी। (हि.स.)।


