राजनांदगांव, (#mediasaheb.com)राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरक्षक अंकित यादव (29), जो जिले के खडगांव थाने में पदस्थ था। वह 4-5 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। बीती रात उसने लालबाग क्षेत्र स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। आरक्षक ने जिस समय फांसी लगाई उस समय घर में उसकी मां भी थी। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी एन बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।(वार्ता)#Rajnandgaon
Previous Articleमशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे !
Next Article पत्रकार से करियर की शुरुआत की थी जैकलीन फर्नांडीस ने

