नई दिल्ली, (media saheb.com) केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है।
पीयूष गोयल को पूर्व केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को ट्वीट कर श्री गोयल को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
श्री जोशी ने कहा , “पीयूष गोयल जी को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किये जाने पर बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पीयूष गोयल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। राष्ट्र सेवा में इसी जोश के साथ काम करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। ”
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रहे श्री गहलोत इससे पहले राज्यसभा में सदन के नेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे लेकिन मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार और पुनर्गठन से पहले उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था जिसके कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


