कोरबा(mediasaheb.com) जिला प्रशासन कोरबा द्वारा आयोजित पाली महोत्सव – 2019 में स्वास्थ्य विभाग ने महोत्सव में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्टॉल लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया। इसमें ज्यादातर मरीज त्वचा रोग से ग्रसित मिले जिन्हें आवश्यक उन्नत स्वास्थ्य की जानकारी दी गई और अत्यंत गंभीर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र (सीएचसी) में रेफर किया।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ांगन कोरबा के पाली में 4 व 5 मार्च को दो दिवसीय महोत्सव आयोजित हुआ। महोत्सव के दौरान एक और जहां छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए रंगारंग कार्यक्रम हुए दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर स्वास्थ्य की परिकल्पना को साकार करते हुए 313 लोगों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच ( स्क्रीनिंग) की जिनमें लगभग 60 प्रतिशत लोग त्वचा रोग और फंगल इन्फेक्शन से ग्रसित मिले, जिनकी जांच कर मौके पर ही जरूरी दवाएं और निशुल्क परामर्श प्रदान किया। जिन्हें इलाज की जरूरत थी उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र (सीएचसी) रेफर किया।
छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को बचाने के संदेश के साथ आयोजित महोत्सव में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, सेवाओं की जानकारी दी गई। पाम्पलेट के माध्यम से स्वाइन फ्लू, सामान्य फ्लू के लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। आने वाली गर्मी को देखते हुए पहले से ही लोगों को गर्मीं में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया और उन बीमारियों से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखें उसे भी बताया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी. बोर्डे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं , अधिकारियों ने पहले दिन 136 तो दूसरे दिन 178 लोगों की स्क्रीनिंग कर जारगरूक किया।
त्वचा रोगी ज्यादा
आशा साहू और तरूणा मिश्रा ने बताया स्क्रीनिंग में लगभग 60 प्रतिशत के करीब लोग त्वचा रोग , फंगल इंफेक्शन, 10 प्रतिशत जलजनित व मौसमी बीमारी, 5 प्रतिशत खांसी सर्दी जुकाम और फ्लू बाकि पूर्व की बीमारी से पीड़ित मिले। इस दौरान बीपीएम प्रभात तिवारी, सुनील यादव एवं अन्य सक्रीय रहे।


