वाशिंगटन, (mediasaheb.com)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए छह अरब डॉलर के बेल आउट पैकेज को मंजूरी दे दी। साथ ही एक अरब डॉलर की राशि तुरंत जारी भी कर दी है, ताकि उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर बने दबाव कम हो सके। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।आईएमएफ के प्रवक्ता गेरिस राइस ने ट्वीट कर कहा है कि पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवनस्तर सुधारने के लिए पाकिस्तान की योजना का समर्थन करने हेतु उसे छह अरब डॉलर का पैकेज दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि एक अरब डॉलर की राशि के अलावा पाकिस्तान को शेष राशि चरणबद्ध ढंग तरीके से 39 महीने में जारी की जाएगी। इस दौरान आईएमएफ हर तीन महीने पर उसके निष्पादन की समीक्षा भी करेगा।उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के वित्तीय मामले के सलाहकार अब्दुल हाफीज शेख ने भी बेल आउट पैकेज की मंजूरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ से मिले छह अरब डॉलर की राशि का उपयोग आर्थिक विषमता दूर करने के कार्यक्रमों पर खर्च किया जाएगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में निवेश किया जा सके ताकि समाज के अतिपिछड़े तबके के लोग सशक्त बन सकें। (हि.स.)
Wednesday, March 4
Breaking News
- 04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य और किसे मिलेगा लाभ
- ईरान युद्ध का असर: सप्लाई संकट की आशंका के बीच उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतें स्थिर
- दुबई में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी: नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
- ईरान पर हमलों के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन, रक्षा मंत्री ने जताई चिंता—‘जंग हमारे लिए खतरनाक’
- United States Embassy की एडवाइजरी: जॉर्डन और यरुशलम की यात्रा से बचने की चेतावनी
- होली की खुशियां मातम में बदली: नोएडा से भिंड लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत
- यूपी में सियासी हलचल तेज: चुनावी मोड में भाजपा, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें
- उमा भारती की बहू को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी, फेसबुक कमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- धान की अंतर राशि पर साव का कांग्रेस पर हमला, राज्यसभा उम्मीदवार और असम चुनाव पर दिया बड़ा बयान
- होली के बाद बिहार में बढ़ेगा तापमान, आज किन जिलों में 15 डिग्री से नीचे रहा पारा?


