प्योंगयांग (mediasaheb.com) (स्पूतनिक)
उत्तर कोरिया ने परमाणु युद्ध निरोध को बढ़ावा देने के लिए एक नयी नीति प्रस्तुत
की है। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन की अध्यक्षता में हुई सैन्य बैठक
में वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) ने यह नीति पेश की।
उत्तर
कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने यह जानकारी दी। डब्ल्यूपीके की
केन्द्रीय समिति के केन्द्रीय सैन्य आयोग की यह पहली बैठक है जिसमें एक मई के बाद
किम जोंग उन पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।
इससे पहले
वह सुनचोन शहर में फॉस्फेटिक उर्वरक के कारखाने के उद्घाटन के अवसर पर नजर आए थे।
दरअसल, डब्ल्यूपीके उत्तर कोरिया की संस्थापक
एवं सत्ताधारी पार्टी है। इस बैठक में सेना के संगठनात्मक मुद्दों पर प्रमुख रूप
से विचार विमर्श किया गया। किम जोंग उन ने सैन्य कमान प्रणाली में सुधार के लिए एक
सरकारी आदेश (डिक्री) पर हस्ताक्षर भी किए।
केसीएनए
के मुताबिक बैठक में परमाणु युद्ध निरोध को बढ़ाने के अलावा रणनीतिक सशस्त्र बलों
को मजबूत बनाने की नयी नीतियां प्रस्तुत की गयीं।
उत्तर
कोरियाई नेता ने जिस डिक्री पर हस्ताक्षर किए उसके मुताबिक, “ मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर कोरियाई गणराज्य की सशस्त्र
सेनाओं को डब्ल्यूपीके के क्रांतिकारी विचारों और नीतियों के अनुरूप अपनी क्षमता
को बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य करना होगा जिससे पार्टी, क्रांति, देश और
उसके नागरिकों के अलावा समाजवाद के सिद्धांत की रक्षा की जा सके।”
केसीएनए
के अनुसार यह डिक्री 23 मई को जारी की गयी लेकिन यह सैन्य बैठक
कब हुई इसकी कोई जानकारी मौजूद नहीं है। गौरतलब है कि किम जोंग के स्वास्थ्य को
लेकर भी कई प्रकार की अफवाहें उड़ रही हैं।(वार्ता)
Saturday, March 21
Breaking News
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र प्रतिष्ठापना कार्यक्रम
- एमपी के इस जिले में 30 एकड़ पर बनेंगे 2000 घर और 200 दुकानें, मिली मंजूरी
- प्लास्टिक, पेंट, टूथपेस्ट, वैसलीन… ये 50 चीजें तेल-गैस के कुओं से निकले क्रूड से बनती हैं
- एमपी से राज्यसभा चुनाव में BAP उतारेगी उम्मीदवार, कमलेश्वर डोडियार ने मोदी और राहुल से मांगा समर्थन
- हरियाणा, ओडिशा और बिहार की घटनाओं से बढ़ी टेंशन! कांग्रेस को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों की बाड़ेबंदी की तैयारी
- Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिजाइन के बारे में
- केरल में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह
- ईरान-इजरायल तनाव का असर: मुंबई में घर खरीदना होगा और भी महंगा
- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹4000 एक साथ आएंगे खाते में, जानें पूरी डिटेल
- मिडिल ईस्ट टेंशन से ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई घटी, इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट पर बढ़ा संकट! ECB ने दी सफाई


