(mediasaheb.com) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। उनके साथ पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा भी सिगरेट पी रही हैं। यह फोटो मियामी की है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। शादी के बाद प्रियंका का यह पहला बर्थडे था।
प्रियंका चोपड़ा कई बार लोगों से पटाखे न फोड़ने की अपील कर चुकी हैं। सिगरेट वाली फोटो वायरल होने के बाद ट्विटर पर प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर लिखा कि अस्थमा सिर्फ दिवाली पर ही होता है। वहीं किसी ने लिखा-दीदी को अस्थमा भी है और सिगरेट भी फूंकना है, ऐसे कैसे चलेगा। कई लोगों ने मीम्स बना कर प्रिंयका को टारगेट शुरू कर दिया है। प्रियंका के बर्थडे पर निक जोनस ने मियामी बीच पर ग्रैंड पार्टी दी थी। (हि. स.)
Sunday, April 5
Breaking News
- आज का राशिफल (5 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, जानिए किसका साथ देगा भाग्य और कैसा रहेगा आपका दिन
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में एमपी ट्रांसको की ट्रांसफार्मेशन क्षमता में हुई उल्लेखनीय वृद्धि : ऊर्जा मंत्री तोमर
- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की चली मुहिम
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर में नाला निर्माण एवं सीवर लाइन का किया निरीक्षण
- पशुओं में नस्ल सुधार का कार्य बेहतर ढंग से करें : प्रमुख सचिव उमराव
- प्रदेश की समस्त स्कूलों में आयोजित हुआ “भविष्य से भेंट कार्यक्रम
- हरित खाद, नीली-हरी शैवाल और जैव उर्वरकों पर जोर दिया कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने
- RPF भोपाल रेल मंडल की मानवता की मिसाल: ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ से 720 बच्चों को परिवार से मिलाया, 33 लोगों की जान बचाई
- हमारे पास सुरक्षित, ट्रंप से नहीं, US पायलट की मां की दुआ पर ईरान का जवाब
- झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती पूरी, गड़बड़ी के आरोप हुए खारिज

