नई दिल्ली, (media saheb.com) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिए अफगानिस्तान के साथ समझौते को आज मंजूरी दे दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) और अफगानिस्तान के स्वतंत्र प्रशासनिक सुधार और सिविल सेवा आयोग (IARCSC) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
इस समझौते से आईएआरसीएससी और यूपीएससी के बीच परस्पर संबंधों को मजबूती मिलेगी। यह उमीदवारों के चयन के क्षेत्र में दोनों पक्षों को अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा।
इस समझौते के तहत सार्वजनिक सेवा में भर्ती और चयन के आधुनिक दृष्टिकोण, विशेष रूप से यूपीएससी और आईएआरसीएससी के कार्य के संबंध में अनुभव का आदान-प्रदान किया जा सकेगा।
साथ ही पुस्तकों, मार्गदर्शक पुस्तिकाओं तथा अन्य दस्तावेजों समेत सूचना और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान किया जायेगा लेकिन गोपनीय दस्तावेज इस समझौते के दायरे से बाहर रहेंगे। इसके अलावा लिखित परीक्षाओं की तैयारी तथा कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा और Online परीक्षाओं के आयोजन में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग में विशेषज्ञता भी साझा की जायेगी।
इसके तहत अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किये जायेंगे।(वार्ता)
(the states. news)
Saturday, April 4
Breaking News
- Vivo T5 Pro 5G,9020mAh की ‘राक्षसी’ बैटरी के साथ आ रहा है दुनिया का सबसे स्लिम फोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च
- देश में आय का 40% तक स्मार्टफोन पर खर्च, महंगाई ने 22 करोड़ यूजर्स का अपग्रेड अटकाया
- इंदौर की महिला ने जीती जिंदगी की जंग: 36 मौतों के बीच 72 दिन किया संघर्ष, 16 दिन वेंटिलेटर और 22 दिन ICU में रहीं
- जियो हॉटस्टार पर ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का धमाका, दूसरे सीजन ने ओटीटी पर मचाया तहलका
- पुष्कर में कल रावणा राजपूत समाज की महापंचायत, विधायक रवींद्र भाटी और छोटू सिंह विवाद पर होगा निर्णय
- ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: धूप के बाद ओलों की मार, ‘बर्फबारी’ जैसे नजारे से सहमा शहर
- रांची में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, होटलों में लौटा ‘कोयला युग’ और महंगे हुए खाने के दाम
- राजस्थान में तूफानी बारिश और आंधी का कहर, जयपुर में दो की मौत और फसलों को भारी नुकसान
- सतना में 8वीं में फेल होते ही दो छात्राएं लापता, सर्किट हाउस तक मिली लोकेशन से मचा हड़कंप
- राजनांदगांव में बड़ा खुलासा: पुलिस को देख घबराए तस्कर, 9 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

