नई दिल्ली, (mediasaheb.com) वैश्विक बाजार में भारत की दवा और फार्मा प्रोडक्ट्स की बढ़ती डिमांड से फरवरी में निर्यात को अच्छा बूस्ट मिला है। इसके साथ ही भारत का निर्यात 2.44 फीसदी बढ़कर 26.67 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि बीते साल फरवरी में यह आंकड़ा 26.03 अरब डॉलर रहा था। सरकार ने शुक्रवार को जो ट्रेड डाटा जारी किया है उसमें ये बातें सामने आई है। आयात के मोर्चे पर देश को राहत मिली है। आयात फरवरी में 5.41 फीसदी घटा फरवरी माह में इम्पोर्ट के मोर्चे पर भारत के लिए राहत भरी खबर है, जो 5.41 फीसदी की गिरावट के साथ 36.26 अरब डॉलर रह गया है, जबकि गत वर्ष फरवरी, 2018 में इम्पोर्ट 38.34 अरब डॉलर रहा था।
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने यानी अप्रैल-फरवरी (2018-19) के दौरान कुल निर्यात 8.85 फीसदी बढ़त के साथ 298.47 अरब डॉलर हो गया है।इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 274.21 अरब डॉलर था। इसी अवधि में आयात 422.76 अरब डॉलर से 9.75 फीसदी बढ़कर 464 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। दवा और फार्मा से मिला एक्सपोर्ट को बूस्ट जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2019 में दवा और फार्मा के निर्यात में 16.11 फीसदी, कपड़ा में 7.17 फीसदी, जैविक एवं अजैविक रसायन में 4.14 फीसदी, कपास धागा 2.25 फीसदी और इंजीनियरिंग उत्पादों में 1.73 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
आयात के संदर्भ में मोती, कीमती तथा अर्धकीमती पत्थरों में 17.5 फीसदी, सोने में 10.81 फीसदी, पेट्रोलियम और कच्चा तेल में 8.05 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में 6.48 फीसदी की कमी आई है। फरवरी में 9.60 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2019 में व्यापार घाटा 9.60 अरब डॉलर रहा है, जबकि फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 12.30 अरब डॉलर था। वहीं, चालू वित्त वर्ष में 11 महीनों के दौरान व्यापार घाटा 93.32 अरब डॉलर हो गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 82.46 अरब डॉलर रहा था। (हि.स.)।


