धमतरी, (mediasaheb.com) |धमतरी जिले के नगरी थाना
क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरने से एक श्रमिक की मौत हो
गयी है।
पुलिस
सूत्रों के अनुसार नगरी में बस स्टैंड के पास गायत्री मन्दिर मार्ग पर भवन निर्माण
के दौरान कल शाम राहुल (18) निवासी फरसिया तीसरी मंजिल से
गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे शासकीय अस्पताल नगरी ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया
गया। इस दौरान देर शाम मजदूर युवक ने दम तोड़ दिया। आज मजदूर का यहां पोस्टमार्टम
किया गया।(वार्ता) (#thestates.news)
Previous Articleबस्तर संभाग के कोरोना के 588 नए मामले,5 की मौत
Next Article पुलिस के समक्ष 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

