रायपुर, (mediasaheb.com)। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और महापौर का चयन अब अप्रत्यक्ष प्रणाली से हो सकता है। अप्रत्यक्ष याने पार्षद अब महापौर कै चयन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में पत्रकारो से कहा “हमने इस संबंध में मंत्रिमंडल की उप समिति बनाई है..उसकी सिफ़ारिश पर होगा फैसला किया जाएगा” मध्यप्रदेश की तर्ज़ पर छत्तीसगढ में इस अप्रत्यक्ष प्रणाली की हिमायत करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा
“अप्रत्यक्ष प्रणाली में ख़राबी क्या है..यदि पार्षद महापौर चुनते हैं तो क्या गलत हो जाएगा.. बल्कि बेहतर समन्वय के साथ काम होगा”
भूपेश बघेल के इस बयान के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि, राज्य में अब नगरीय निकाय में मेयर के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली लागू होगी, हालाँकि इसके लिए मंत्रीमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट का इंतजार है।


