नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशीले पदार्थों के इस्तेमाल और अवैध तस्करी के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आज कहा कि नशा अपने साथ अंधकार , विनाश और तबाही लेकर आता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मादक पदार्थ और अवैध तस्करी विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर अपने ट्वीट संदेश में कहा , “ मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो हमारे समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को मिटाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। जीवन को बचाने के लिए किया गया ऐसा हर प्रयास महत्वपूर्ण है। अंततः नशा अपने साथ अंधकार, विनाश और तबाही लेकर आता है।”
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की समस्या के बारे में वह अपने कार्यक्रम मन की बात के एक एपिसोड को भी यहां साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा , “ आइए हम मादक पदार्थों के बारे में जानकारी साझा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और नशीले पदार्थों से मुक्त भारत के अपने दृष्टिकोण को साकार करते हैं। याद रखें- व्यसन न तो अच्छा होता है और न ही यह शान की बात है। इस मौके पर मैं ‘मन की बात’ के एक पुराने एपिसोड को साझा कर रहा हूँ जिसमें नशीले पदार्थों के खतरे को नियंत्रित करने के कई पहलू शामिल थे।”(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


