मोतीचूर चकनाचूर’ का पोस्टर रिलीज, नवाजुद्दीन के साथ शादी के जोड़े में सेल्फी ले रही हैं अथिया
मुंबई (mediasaheb.com)फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ ( moteechoor chakanaachoor )का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन और अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में आथिया शेट्टी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी शादी के लिबास में नजर आ रहे हैं। शादी के जोड़े में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बैठी आथिया शेट्टी सेल्फी ले रही हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में दिखेगी। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन देबमित्रा बिस्वाल ने किया है। यह वायाकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ 15 नवंबर 2019 रिलीज होगी।
‘मोतीचूर चकनाचूर’ रोमांटिक वेडिंग कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो अपने जीवन साथी की तलाश में हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने पुष्पिंदर त्यागी की भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक अलग ही अवतार में दिख रहे हैं। यह आथिया शेट्टी की तीसरी फिल्म हैं। आथिया फिल्म ‘हीरो’ से डेब्यू करने के बाद ‘मुबारकां में नजर आई थींं। ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में विभा चिब्बर, नवनी परिहार, विवेक मिश्रा, करुणा पांडे, संजीव वत्स, अभिषेक रावत, सपना सैंड और उषा नागर भी हैं। फिल्म को राजेश भाटिया और किरण भाटिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। ( हि स )

