रायपुर (mediasaheb.com)
नगरीय प्रशासन एवं
विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवगठित
नगर पंचायत चंदखुरी में 4 करोड़ 78 लाख़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं
भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नये भवन का उदघाटन किया और कचरा कलेक्शन
रिक्शा, मिनी टिप्पर, टैंकर आदि का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चंदखुरी
की पहचान एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के रूप में पहले से है। माता कौशल्या के मंदिर
के विकास के साथ रामवनगमन पथ का निर्माण कर इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में
छत्तीसगढ़ सरकार विकसित कर रही है। चंदखुरी को नगर पंचायत का दर्जा देकर इस क्षेत्र
को और अधिक विकसित करने की पहल सरकार द्वारा की गई है। अब यहा के विकास कार्यों के
लिए कई करोड़ रुपए मिल पाएंगे। चंदखुरी में पर्यटन का द्वार भी खुल जाएगा। मंत्री
डॉ. डहरिया ने कहा कि ग्राम पंचायत होने से राशि की कमी होती थी, नगर पंचायत
बनने से
अधिक राशि विकास कार्यों के लिए मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय भवन
बनने और विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से विकास में गति आएगी। मंत्री
डॉ. डहरिया ने यहा नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

