रायपुर (mediasaheb.com) | नगर निगम रायपुर के नए महापौर कांग्रेस के एजाज ढेबर होंगे. उन्हें 70 पार्षदों में से 41 ने समर्थन दिया है. वहीँ भाजपा के मृत्युंजय दुबे को 29 वोट मिले है. सभी निर्दलीय पार्षदों ( #_Councilors )ने एजाज को वोट दिया है. इस प्रकार रायपुर नगर निगम के नए महापौर एजाज ढेबर ही बनने जा रहे हैँ।
इसके अलावा सभापति (#_Chairman) के लिए कांग्रेस ने निवर्तमान महापौर प्रमोद दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस के पास बहुमत और निर्दलीय पार्षदों का समर्थन होने के कारण प्रमोद दुबे ही सभापति होंगे.
सभापति पद के लिए कांग्रेस से प्रमोद दुबे और BJP के पार्षद डॉ प्रमोद साहू के बीच टक्कर होगी. प्रमोद दुबे और भाजपा की तरफ से डॉ प्रमोद साहू ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

