नई दिल्ली, (media saheb.com) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिषद् एसीआई एशिया प्रशांत कार्यालय ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘हरित हवाई अड्डा सम्मान’ दिया है।
एसीआई एशिया प्रशांत कार्यालय की ओर से एक वर्चुअल कार्यक्रम में भारत, ऑस्ट्रेलिया, चीनी ताइपेई और हांगकांग के छह हवाई अड्डों को हवा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों के लिए दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सालाना ढाई करोड़ से अधिक यात्रियों की श्रेणी में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्लेटिनम सम्मान दिया गया है। इसी श्रेणी में हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गोल्ड और चीनी ताइपेई के ताओयूआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सिल्वर सम्मान प्रदान किया गया है।
वहीं, सालाना ढाई करोड़ से कम यात्रियों वाले हवाई अड्डों की श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन हवाई अड्डे को प्लेटिनम, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गोल्ड और चीनी ताइपेई के काउसांग हवाई अड्डे को सिल्वर सम्मान दिया गया है।
एसीआई एशिया प्रशांत कार्यालय ने बताया कि सम्मान के लिए चुने जाते समय हवाई अड्डे पर उपकरणों तथा वाहनों को हरित उर्जा पर चलाने, वृक्षारोपण और खुले में आग रोकने के लिए किये गये उपायों को पैमाना बनाया गया है।
एसीआई एशिया प्रशांत कार्यालय के महानिदेशक स्टेफानो बारोंकी ने सम्मान प्राप्त करने वाले हवाई अड्डों द्वारा हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किये गये प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसका एक सकारात्मक असर यह भी है कि इनमें से कई प्रयासों के कारण ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होता है जिससे जलवायु परिवर्तन की गति सुस्त करने में मदद मिलती है।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, March 4
Breaking News
- 12 मार्च को खिलाड़ियों की नीलामी, 63 पाकिस्तानी क्रिकेटरों की किस्मत दांव पर
- दिल की सुरक्षा में एआई का कवच: हार्ट अटैक से पहले ही देगा खतरे का अलर्ट
- 5 मार्च को Nothing का बड़ा लॉन्च, Phone 4a और 4a Pro से मचेगा तहलका
- पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
- महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2024: सात सीटों के लिए 5 मार्च तक नामांकन, 16 मार्च को होगा मतदान
- ऑस्ट्रेलिया का बड़ा दौरा: दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे 3 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले
- क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी चला रही महिलाओं को नहीं रोक सकते?
- एमपी में गेहूं खरीदी का बड़ा ऐलान: 2585 रुपये MSP, किसानों के लिए जरूरी निर्देश जारी
- लवलीना और निकहत के नेतृत्व में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उतरेगी भारतीय टीम
- संन्यास की खबरों पर नेमार ने तोड़ी चुप्पी, वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत

