नई दिल्ली, (media saheb.com)
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान CORONA संक्रमण के जहां 202 लोगों की मौत हो गयी वहीं इस महामारी
के संक्रमण के 7,350
नये मामले सामने आए हैं।
इस बीच रविवार को 19 लाख 10 हजार 917 कोविड टीके लगाये
गये हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 33 करोड़ 17 लाख 84 हजार 462 हो गयी है।
केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार
सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 7,973 मरीज
स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 30 हजार 768 लोग हो गयी है।
इस दौरान सक्रिय मामले 825 कम होकर 91456 रह गये हैं और 202 और मरीज जिंदगी की जंग हार गये और अब
तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार लाख 75 हजार 636 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर 98.37 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.26 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी पर बरकरार है।
देश में पिछले 24 घंटों में केरल सक्रिय मामलों और
मृतकों के मामलों में सबसे आगे रहा है। राज्य में सक्रिय मामले 222 घटकर 39,018 रह गए हैं। राज्य में 3,856 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद
बढ़कर 51,12,620
हो गयी है। इसी अवधि में 143 मरीजों की मौत होने से मृतकों की
संख्या बढ़कर 42,967
हो गयी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 11 घटकर 10,120 रह गये है, जबकि 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का
आंकड़ा बढ़कर 141259
हो गया है। वहीं 699 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से
इनकी कुल संख्या बढ़कर 6492504 हो गयी है
| (वार्ता) (For English News : thestates.news)
Saturday, February 14
Breaking News
- तिलक से लौटते वक्त मौत का तांडव: ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, 10 दिन बाद थी बेटी की शादी
- Valentine’s Day पर बड़ा झटका या मौका? चांदी ₹20,000 सस्ती, सोना भी गिरा—जानें 22-24 कैरेट का ताजा भाव
- कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने खोला सच, मासूमों की मौत का बड़ा खुलासा
- सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र, अमेरिकी प्रशासन अलर्ट; दूतावास परिवार के संपर्क में
- PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
- बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण
- भारत-कनाडा CEPA डील पर बढ़ा भरोसा, उच्चायुक्त बोले—समझौता दूर नहीं
- खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ेंगे नाम, बच्चों के जन्म और शादी के बाद नहीं अटकेगा राशन
- बांग्लादेश की जीत लोकतंत्र और उम्मीदों की जीत: तारिक रहमान
- प्रयागराज में डिप्टी CM बृजेश पाठक का बड़ा बयान: ‘नसीमुद्दीन के SP में जाने से फर्क नहीं, 2027 में फिर BJP की प्रचंड वापसी’


