नई दिल्ली (media saheb.com) देश में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सरकार ने विकास वित्त संस्था के गठन का निर्णय किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुयी बैठक में वित्त मंत्रालय के इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी ।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विकास वित्त संस्था को 20000 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी दी जायेगी। संसद में इस संबंध में एक विधेयक पेश किया जायेगा। इस संस्था में एक व्यावसायिक बोर्ड होगा। इसमें बाजार,
बीमा कम्पनियों आदि से पूंजी जुटाया जायेगा। बजट के दौरान इस तरह की संस्था की बात कही गयी थी ।
उन्होंने बैंकों के निजीकरण को लेकर किये गये एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सभी बैंकों का निजीकरण नहीं किया जा रहा है। देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बैंकों का विलय किया जा रही है। वह देश में भारतीय स्टेट बैंक की क्षमता का बैंक चाहती हैं। विलय के दौरान बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जायेगी।(वार्ता)
(the states. news)
Saturday, April 4
Breaking News
- रामायण’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे राम और परशुराम का किरदार
- 79 साल का इंतजार खत्म! बीजापुर के सागमेटा गांव तक पहली बार पहुंची बस
- IPL में अब श्रेयस अय्यर पर लगेगा बैन? BCCI का डंडा, 2 मैचों में 2 बार किया महाब्लंडर
- RTE में बड़ा फर्जीवाड़ा! 23 बच्चों का एडमिशन रद्द, दस्तावेज निकले नकली
- सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- खाद आपूर्ति को लेकर योगी सरकार का बड़ा प्लान, 2026 के लिए विस्तृत आपूर्ति रणनीति तैयार
- सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री सख्त, वेतन वृद्धि पर कंपनी की सहमति
- श्रेयस की कप्तानी पारी से पंजाब की जीत, CSK को उसके घर में हराया
- नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
- गढ़पहाड़ की गुफाओं में झलकती प्रागैतिहासिक सभ्यता की अनूठी विरासत


