नई दिल्ली, (media saheb.com) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (#Coronavirus ) संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हुई है तथा इस दौरान 37 हजार से अधिक नये मामले सामने आये और 369
लोगों की मौत हो गयी।
देश में मंगलवार को 78 लाख 47 हजार 625 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 70 करोड़ 75 लाख 43 हजार 18 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,875 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 30 लाख 96 हजार 718 हो गया है। इस दौरान 39 हजार 114 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 22 लाख 64 हजार 51 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 1608 कम होकर तीन लाख 91 हजार 256 रह गये हैं। इस दौरान 369 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,41,411 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.18 फीसदी पर आ गयी जबकि रिकवरी दर 97.48 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 231 बढ़कर 51,465 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 3581 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 63,04,336 हो गयी है,
जबकि 86 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,897 हो गया है।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, March 22
Breaking News
- MP के इस शहर में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं, 10 रूट तय
- पंजाब किंग्स की कप्तानी का ‘कांटों भरा ताज’, जिसे हटाने में 17 धुरंधर हुए नाकाम
- गर्मी की छुट्टियों में अब आसानी से मिलेंगी ट्रेन की सीटें, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, बढ़ेंगे AC कोच
- अर्धकुंभ 2027 और महाकुंभ 2028 में बिना पहचान पत्र के साधु संतों को नहीं मिलेगा प्रवेश, अखाड़ा परिषद का बड़ा निर्णय
- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में 60% पद खाली, 187 में से केवल 73 कर्मचारी कार्यरत
- कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 और 2 का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक होगा पूरा
- पति की संपत्ति और नौकरी के दावे पर एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस ID को ब्लॉक करेगा वॉट्सऐप, केंद्र सरकार सख्त
- उत्तर बस्तर कांकेर: आजीविका और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने साझा किए अनुभव
- मध्यप्रदेश सरकार ने खरीदा 250 करोड़ का जेट विमान, किराए के विमान से मिलेगी मुक्ति


