नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 हजार 425 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11,18,043 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हो गई। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27,497 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,90,459 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 22664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 700087 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 62.62 प्रतिशत हो गया है।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या इस प्रकार से है-अंडमान और निकोबार- 203, आंध्रप्रदेश में 49650, अरुणाचल प्रदेश-740, असम-23999, बिहार-26569,चंडीगढ़-717,छत्तीसगढ़-5407, दिल्ली- 122793, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 605, गोवा 3657, गुजरात-48355, हरियाणा- 26164, हिमाचल प्रदेश- 1483, झारखंड- 5535, कर्नाटक- 63772 , केरल-12480, मध्यप्रदेश-22600, महाराष्ट्र-3,10,455, मणिपुर-1911, मिजोरम-450,मेघालय-284,नगालैंड-988,ओडिशा-17437,पुदुचेरी-1999,पंजाब-10100,राजस्थान-29434,सिक्किम-283, तमिलनाडु-170693, तेलंगाना- 45076, त्रिपुरा-2878, जम्मू और कश्मीर-13899, लद्दाख-1178, उत्तरप्रदेश में 49487, उत्तराखंड-4515, पश्चिम बंगाल- 42487 मामले की पुष्टि हो चुकी है। (हि.स.) (#thestates.news)
Friday, March 13
Breaking News
- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
- छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को
- अमेरिकी जांच के दायरे में बांग्लादेशी निर्यात, ट्रेड नियमों पर उठे सवाल
- IDFC फर्स्ट बैंक फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई: 19 ठिकानों पर छापे, 90 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज
- आयुष्मान और वय वंदन कार्ड वितरण में प्रदेश का अग्रणी जिला बना बस्तर
- शनिदेव के अस्त होते ही राहत: साढ़ेसाती और ढैय्या वालों के लिए आई खुशखबरी
- न्यायालयों के आधुनिकीकरण और निःशुल्क विधिक सहायता पर सरकार का विशेष फोकस: 1221 करोड़ रूपए से अधिक का बजट प्रावधान
- UMANG और पेमेंट ऐप्स से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें हर ऐप का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- 22 हजार 466 करोड़ से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर : स्कूल शिक्षा मंत्री यादव
- भारत-US के बीच नई डील की तैयारी! दुर्लभ खनिजों पर समझौते की जल्द शुरुआत के संकेत


