नयी दिल्ली, (mediasaheb.com) महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इन पांचों राज्याें में कोरोना संक्रमितों के मामले 7746 हो चुके हैं जो देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत से अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 414 पहुंच गयी है। अब तक 1489 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 257 मामले सामने आये हैं।
मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश …………525………20………..14
अंडमान निकोबार……11……….10…………0
अरुणाचल प्रदेश……..1………..0……………0
असम………………..33…………0………….1
बिहार………………..70………..29…………1
चंडीगढ़……………..21…………7………….0
छत्तीसगढ़ ………….33………..17…………0
दिल्ली ………….1578………..40……….32
गोवा …………………7………….5………….0
गुजरात……………766………..64………..33
हरियाणा ………….205………43……………3
हिमाचल प्रदेश……..35……….16…………..1
जम्मू-कश्मीर……..300………36……………4
झारखंड……………..28………..0……………2
कर्नाटक……………279………80…………..12
केरल………………388……..218……………3
लद्दाख……………….17……….10……………0
मध्य प्रदेश………….987………64……….53
महाराष्ट्र…………..2916…….295………187
मणिपुर…………………2………..1…………0
मेघालय……………….7…………0…………1
मिजोरम………………1………….0…………0
नागालैंड……………..0………….0…………0
ओडिशा ……………60……….18…………1
पुड्डुचेरी ………………7………….1………….0
पंजाब …………….186………..27………..13
राजस्थान ……….1023………147…………3
तमिलनाडु……….1242……..118………..14
तेलंगाना…………..647……..120………..18
त्रिपुरा ………………..2…………1………….0
उत्तराखंड ………….37…………9…………0
उत्तर प्रदेश…………735………51………..11
पश्चिम बंगाल …….231………42…………7
कुल……………..12380…..1489……..414 |वार्ता
Friday, March 27
Breaking News
- असम में CM हेमंत की एंट्री, संभालेंगे चुनावी मोर्चा, करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं
- बलौदा बाजार में बंदरों की उछल-कूद से हादसा: ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, दुकानें जलकर खाक
- जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न
- सीट बंटवारे से नाराज अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे चुनाव? तमिलनाडु में BJP को तगड़ा झटका
- Delhi EV Policy 2.0: कार पर 1 लाख तक की छूट, 2030 तक रोड टैक्स मुक्त! जानिए नई पॉलिसी के फायदे
- CM नीतीश कुमार 30 तारीख को विधान परिषद से दे सकते हैं इस्तीफा, सूत्रों का दावा
- भोपाल में कचरे से बनेगा ‘कोयला’, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का हाईटेक प्लांट शुरू
- शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय ‘गार्गी’, भोपाल में वार्षिक समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 28 मार्च से सरगुजा में
- मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला

