इंदौर, (mediasaheb.com) । मशहूर फिल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन रविवार को इंदौर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश का सबसे स्वच्छ शहर होना बहुत बड़ी बात है। कहा कि हर शहर में बदलाव होता है, लेकिन उस बदलाव के साथ स्वच्छता और अपना अनुशासन रखना अपने आप में बड़ी बात है।
अभिनेत्री रवीना टण्डन रविवार को सुबह इंदौर में एक स्किन और हेयर क्लीनिक का शुभारंभ करने के लिए यहां आई थीं। उन्होंने इस क्लीनिक का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने इंदौर के खान-पान के बारे में बहुत सुना था और यह देश का सबसे स्वच्छ शहर भी है। मैं सोचती हूं कि यह बहुत बड़ी बात है। इस दौरान इंदौर में सबसे ज्यादा अंगदान होने और मेट्रो शहरों में इनकी संख्या कम होने को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जितना ज्यादा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, उतनी ही अधिक लोगों की सोच बदलेगी और वे अंगदान के प्रति प्रेरित होंगे। (हि.स.)
Wednesday, March 4
Breaking News
- 04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य और किसे मिलेगा लाभ
- ईरान युद्ध का असर: सप्लाई संकट की आशंका के बीच उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतें स्थिर
- दुबई में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी: नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
- ईरान पर हमलों के खिलाफ पाकिस्तान में प्रदर्शन, रक्षा मंत्री ने जताई चिंता—‘जंग हमारे लिए खतरनाक’
- United States Embassy की एडवाइजरी: जॉर्डन और यरुशलम की यात्रा से बचने की चेतावनी
- होली की खुशियां मातम में बदली: नोएडा से भिंड लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत
- यूपी में सियासी हलचल तेज: चुनावी मोड में भाजपा, योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें
- उमा भारती की बहू को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी, फेसबुक कमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- धान की अंतर राशि पर साव का कांग्रेस पर हमला, राज्यसभा उम्मीदवार और असम चुनाव पर दिया बड़ा बयान
- होली के बाद बिहार में बढ़ेगा तापमान, आज किन जिलों में 15 डिग्री से नीचे रहा पारा?

