नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आठवें सप्ताह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 15 नवम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में यह आंकड़ा 44.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार गत आठ नवम्बर को विदेशी मुद्रा भंडार 1.72 अरब डॉलर बढ़कर 447.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले एक नवम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.52 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 446.10 अरब डॉलर पर और इससे पहले 25 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.832 अरब डॉलर बढ़कर 442.58 अरब डॉलर पर रहा था। गोल्ड रिजर्व भी 26.91 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 26.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। (हि.स.)
Previous Articleबांग्लादेश को रास नहीं आयी Pink Ball
Next Article बाला साहेब का सपना पूरा, CM की गद्दी पर उद्धव


