मुंबई (mediasaheb.com) | बॉलीवुड स्टार्स हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के लिए सॉफ्ट टारगेट रहे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक हर कोई सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का निशाना बना है। इस बार ट्रोल के निशाने पर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर है। हाल ही में जाह्नवी कपूर को यूलो आउटिंग के साथ प्राइस टैग वाला दुपट्टा पहने देखा गया। जाह्नवी पीले सलवार-सूट और दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही थी।हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने दुपट्टे का प्राइस टैग नहीं हटाने पर जाह्नवी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा-‘बेचारी जल्दी में थी निकालना भूल गई’, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-‘उसके दुपट्टे पर अभी भी प्राइज टैग लगा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा-‘जाह्नवी प्राइज टैग लगाकर घूम रही है। एक यूजर ने लिखा-‘मंत्रा इसे नहीं लेगा यदि इसमें टैग नहीं होगा।जाह्नवी के पास अभी कई फिल्में हैं। इन दिनों जाह्नवी गुंजन सक्सेना की बायोपिक ‘कारगिल गर्ल’ और रूही अफजा की शूटिंग कर रही है। गुंजन सक्सेना ने 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल वॉर में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं वह करण जौहर की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी। ‘दोस्ताना 2’ के अलावा वह फिल्म ‘रणभूमि’ में दिखेगी। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में जाह्नवी कपूर के साथ कार्तिक आर्यन और नवोदित लक्ष्य नजर आएंगे। ( हि स )
Friday, February 20
Breaking News
- ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी पर ओमान की नजर, कप्तान जतिंदर सिंह बोले—हराने का सही मौका
- श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरू : राजस्व मंत्री वर्मा
- हैदराबाद कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 90 छात्र बाल-बाल बचे; वायरल हुआ डरावना वीडियो
- महिला का आरोप: कृषि मंडी अधिकारी ने किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होते ही राशिद खान की ICC से बड़ी मांग, कहा- बड़ी टीमों के खिलाफ ज्यादा मौके मिलें
- ब्राह्मणवाद पर विधायकों की बहस: विजय सिन्हा ने गद्दार को लिया नाम
- जंगल की दिल छू लेने वाली तस्वीर: मादा हथिनी की छाया में सुरक्षित दिखे नन्हें गजराज
- पीहर जा रही विवाहिता की गैंगरेप के बाद हत्या, दोषियों को मिली फांसी की सजा
- झारखंड विधानसभा में ₹6450 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन में कल कटौती प्रस्ताव पर होगी चर्चा
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

