रायपुर (mediasaheb.com) रायपुर मंडल में आईसीएफ निर्मित नवीनतम डिजाइन के थ्री.फेज़ मेमू रैक की शुरूआत हो चुकी है। इस फास्ट मेमू को यात्रियों का भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रायगढ़-रायपुर-रायगढ़ के मध्य अब तक केवल गिनती के ही टे्रन की सुविधा है। इस टे्रन के शुरू हो जाने से इस रूट के यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस नई रेक में ट्रेन-18, वंदे भारत एक्सप्रेस, की कई डिज़ाइन विशेषताओं को अपनाया गया हैं और इसका ढॉचा स्टेनलेस स्टील से बना है। कोच में यात्री अनुकूल सुविधाओं एएलईडी आधारित यात्री सूचना प्रणाली से यात्री को आगामी स्टेशन आने की सूचना और ट्रेन की गति, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी लाइटिंग, बायो.टॉयलेट और एयर स्प्रिंग्स युक्त आरामदायक बेहतर सवारी के लिए जैसी कई सुविधा शामिल हैं।
रेक प्रोटेक्शन, एंटी फायर प्रोटेक्शन सिस्टम जैसी उन्नत सुविधाओं के साथ उन्नत सुरक्षा भी प्रदान करता है, जो कोच में आग लगने पर सक्रिय हो जाता है। इसकी पेन्टोग्राफ में सेव ऑटोमैटिक ड्रॉप डिवाइस लगी हुई है जो गति के दौरान असामान्यताओं का पता लगाता है और चालक दल को सिग्नल भेजता है। यह स्पेशल ट्रेन 26 फेरों के लिए दिनांक 6 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाई जा रही है ।
इस स्पेशल ट्रेन में 08 कोच है । यह स्पेशल फास्ट मेमू ट्रेन प्रतिदिन रायपुर से 12.00 बजे छूटेगी एवं 12.37 बजे तिल्दा, 13.00 बजे भाटापारा, 13.30 बजे बिल्हा, 14.05 बजे बिलासपुर, 14.40 बजे अकलतरा, 14.56 बजे जांजगीर.नैला, 15.15 बजे चांपा, 15.42 बजे बाराद्वार, 15.56 सक्ति, 16.15 खरसिया एवं 17.00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी रायगढ़ से 17.45 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर खरसिया 18.10 बजे, सक्ति 18.25 बजे, बाराद्वार 18.39 बजे, चांपा 18.56 बजे, जांजगीर.नैला 19,08 बजे, अकलतरा 19.21 बजे, बिलासपुर 20.10 बजे पहुंचकर 20.20 बजे रवाना होकर बिल्हा 20.37 बजे, भाटापारा 21.10 बजे. तिल्दा 21.32 बजे एवं 22.15 बजे रायपुर पहुंचेगी।


