नई दिल्ली, (media
saheb.com) दिल्ली सरकार ने बुधवार को यह स्वीकार किया कि राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक महामारी कोविड-19 (#Corona_virus ) की तीसरी लहर है।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने आज इस बात को माना कि दिल्ली में कोरोना वायरस की वर्तमान में तीसरी लहर चल रही है।
राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकार्ड 6,725 नए मामले आए थे और कुल आंकड़ा चार लाख तीन हजार 96 पर पहुंच गया है। वायरस 6652 मरीजों की जान ले चुका है और 36 हजार 375 मरीज अभी वायरस से ग्रसित हैं जबकि तीन लाख 60 हजार 69 महामारी को मात दे चुके हैं।
CM केजरीवाल ने मीडिया से कहा,” राजधानी में कोविड-19 के मामलों में उछाल आया है। हम इसे कोरोना वायरस की तीसरी लहर कह सकते हैं। हम पूरी स्थिति पर बारीकी से निगाह रखे हुए हैं और जरूरत के हिसाब से महामारी को नियंत्रित करने के लिए जो भी आवश्यक होगा कदम उठायेंगे।”
श्री जैन ने कहा,” दिल्ली में कोरोना वायरस की तीसरी लहर है। इसके लिए हालांकि पिछले 15 दिनों में आक्रामक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को कारण माना जा सकता है।”
उन्होंने बताया कि राजधानी में कुल कोरोना बेड में करीब 6,800 बिस्तरों पर मरीज हैं
हैं जबकि 9,000 खाली पड़े हैं। श्री जैन ने कहा कि उनकी सरकार निजी अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर सुरक्षित रखने का फैसला पलटने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दस्तक देगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों से अधिक निजी अस्पतालों में भीड़ है क्योंकि बाहर से आने वाले लोग उन्हीं अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं। उन्होंने कहा हालांकि उपचार का प्रोटोकॉल सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में एक जैसा ही है।।(वार्ता)
(the states. news)
Tuesday, March 3
Breaking News
- डॉक्टरों ने बच्ची का कटा हाथ जोड़ा, एम्स पटना में 6 घंटे चली सर्जरी
- शराबियों के लिए खुशखबरी! होली पर दिल्ली में नहीं रहेगा ड्राई डे, 4 मार्च को खुलेंगी शराब की दुकानें
- बिहार में 8 मार्च को मनेगा महिला रोजगार दिवस, महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन
- जदयू मंत्री का दावा: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, भाजपा ने कहा– स्वागत है
- 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
- हीर–रांझा और लैला–मजनूं की विरासत में साँस लेता जयपुर तमाशा: 250 वर्षों की रंगमंचीय परंपरा
- कप्तानी पर संकट! राशिद खान से छिन सकती है अफगानिस्तान की कमान, बोर्ड ने दिए बदलाव के संकेत
- युद्ध की आहट में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर? ₹3 लाख चांदी और ₹2 लाख सोने का अनुमान
- प्रदेश में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 33 पार, फतेहपुर रहा सबसे गर्म शहर
- बेगूसराय में शराबबंदी की खुली पोल: होली से पहले सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, बाइक सवार फरार

