नई दिल्ली(mediasaheb.com) उत्तर भारत (#North India )सहित देश की राजधानी दिल्ली (#Delhi ) में ठंड और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली (#Delhi ) में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे तापमान- सफदरजंग एन्क्लेव 2.4, पालम 3.1, लोधी रोड 1.7, आया नगर 1.9। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 1.7 डिग्री रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा जमा हुआ है।
आज दिल्ली(#Delhi ) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (#Airport ) पर चार फ्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। इस वजह से फ्लाइट्स को डाइवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के मानें तो 118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड है। इससे पहले 1997 में इतनी लंबी ठंड हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 2-3 दिनों में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका है।राजधानी में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम में भी सर्दी से लोग ठिठुरे रहे हैं। लोगों ने अलाव का सहारा ले रखा है

