मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता रामचरण के साथ फिर काम करती नजर आ सकती हैं।
आलिया इन दिनों एस.एस राजामौली की फिल्म आरआरआर में काम कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन की भी अहम भूमिका है। आलिया इस फिल्म से दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में आलिया के किरदार का नाम सीता है और उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।
बॉलीवुड में चर्चा है कि आलिया, एक बार फिर राम चरण के साथ एक अन्य तेलुगु फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक शंकर उन्हें राम चरण स्टारर ‘आरसी’
में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो इस थ्रिलर फिल्म में राम चरण और आलिया भट्ट फिर साथ में काम करते नजर आ सकते हैं।(वार्ता) (the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

