रायपुर(mediasaheb.com) छत्तीसगढ़
के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी चार वर्षों में दंतेवाड़ा जिले में गरीबी रेखा
के नीचे रहने वाले परिवारों का प्रतिशत 60 प्रतिशत
से घटाकर 20 प्रतिशत से कम करने के लिए मुख्य सचिव को
विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री बघेल ने गरीब
परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हे आजीविका के लाभप्रद साधनों से
जोड़ने के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने कहा कि बस्तर प्राधिकरण के लिए आगामी बजट
में 100 करोड़ रूपए की राशि आबंटित की जाए और इस
राशि को केवल दंतेवाडा जिले में ही खर्च किया जाए।
मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए परिवार वार
कार्ययोजना तैयार कर इसका प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सभी जन-प्रतिनिधियों को
आमंत्रित कर अनुमोदन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों से जो भी उपयुक्त
सुझाव मिले, उन्हें भी कार्ययोजना में शामिल किया
जाए। कार्ययोजना में अतिरिक्त आबंटन की आवश्यकता का आंकलन भी शामिल होना चाहिए।
शासन की ओर से आवश्यक धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। (वार्ता)
Monday, February 16
Breaking News
- भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग: कहां स्थित हैं और क्या है उनका आध्यात्मिक महत्व?
- पुराना चालान भरना अब आसान: घर बैठे डिजिटल लोक अदालत में ऐसे करें निपटारा (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- MP में मौसम का कहर: आंधी-तूफान संग भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
- शहरी विकास को रफ्तार: भोपाल-इंदौर मेट्रो और मेट्रोपॉलिटन प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बड़ा बजट
- शिवपुरी हत्याकांड पर उबाल: पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों का ब्लैक आउट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम
- 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने दूर किया बड़ा भ्रम
- बांग्लादेश में शपथ समारोह से पीएम मोदी दूर, लोकसभा स्पीकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- होली स्पेशल का तोहफा: कोलकाता-दिल्ली रूट पर 26 ट्रेनें, बिहार यात्रियों की बढ़ी राहत
- होली पर रेल यात्रियों की परेशानी: भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट का संकट
- करोड़ों की संपत्ति के मालिक बड़े पुलिस अफसर, दिल्ली में महंगे फ्लैट और मोटी किराया आय का खुलासा

