हैदराबाद (तेलंगाना), 28 मई (mediasaheb.com) । प्रचंड गर्मी और लू के कारण सोमवार को राज्य में 18 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के तापमान में लगातार वृद्धि होने से और गरम हवाएं चलने के कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी की वजह से एक ही दिन में हुई सोलह मौत हो गई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू के कारण लोगों की मौत के साथ-साथ तेलुगुभाषी राज्यों में तालाबों का पानी गर्म होने से मछलियों के मरने और गर्म हवा चलने के कारण पक्षियों की मौत हो रही है। फिलहाल तापमान में किसी भी प्रकार की कमी दिखाई नहीं दे रही है।
ख़ासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में दिन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक लोग घर के बाहर निकलने में डर रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रचंड गर्मी में लोगों घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। अगले 4 दिनों तक तापमान की स्थिति में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है इसलिए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। (हि.स.)


