सिलीगुड़ी, (mediasaheb.com)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए जवान नायक सुभाष थापा का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर लाया गया। एयरपोर्ट पर तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव, सांसद शांता क्षेत्री, जिलाधिकारी समेत सैंकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी और जवानों ने शहीद थापा को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया।जानकारी के मुताबिक शहीद सुभाष थापा का पार्थिव शरीर बेंगडूबी सेना छावनी में रखा गया है। सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान के निवास स्थल बागडोगरा के पानीघाटा ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद जवान के परिजनों ने बताया कि उनकी बात आखिरी बार उनकी मां से हुई थी। उस दौरान सुभाष ने मां से कहा था कि आपकी चाय की बहुत याद आती है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में भारी गोलाबारी करते हुए अग्रिम चौकियों एवं रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। गोलाबारी में राष्ट्रीय राइफल के जवान सुभाष थापा शहीद हो गए थे। थापा गांव-पानीघटा रोड, तहसील-सिलीगुड़ी, जिला दार्जिलिंग(पश्चिम बंगाल) के रहने वाले थे। (हि.स.)
Saturday, February 21
Breaking News
- आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
- भैरव देव की भव्य झांकी का आगाज, युवाओं में जोश; जानिए इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व
- भारत-पाक मुकाबले का महा रिकॉर्ड: 2024 फाइनल भी पड़ा फीका, करोड़ों ने देखा लाइव मैच
- राहुल गांधी का हमला: पीएम के ‘समर्पण’ से भारत बन रहा ‘डेटा कॉलोनी’
- स्कूल बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, नहर में गिरी बाइक; मौके पर मचा हड़कंप
- मनोज सिन्हा का कड़ा संदेश: देशद्रोह करने वालों को नहीं मिलेगी माफी, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी
- BLA का नया वीडियो: पाकिस्तानी सैनिकों की गुहार—‘हमें क्यों छोड़ दिया’, सामने आई बेबसी
- बंगाल SIR मामले में SC सख्त, अब न्यायिक अधिकारी करेंगे निगरानी; ममता सरकार पर उठे सवाल
- गुजरात के वलसाड में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
- शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने ₹18,000, अनुदेशकों पर भी CM योगी का ऐलान


