मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड
अभिनेता विकी कौशल अपनी आने वाली फिल्म तख्त के लिये घुड़सवारी सीख रहे हैं।
बॉलीवुड फिल्मकार
करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ बना रहे हैं। विकी कौशल इस फिल्म में अहम भूमिका
निभा रहे हैं, उन्होंने
अपनी इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी इस तैयारी की एक झलक
इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर डाली है। इसकी शुरुआत उन्होंने हॉर्स राइडिंग यानी
घुड़सवारी से की है और इसी एक-एक झलक उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की है।
विकी कौशल ने
इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घोड़े को कुछ खिलाते हुए दिख रहे
हैं और वह जबरदस्त हैंडसम भी दिख रहे हैं। विकी अपनी इस फिल्म के लिए घुड़सवारी की
ट्रेनिंग ले रहे हैं।
गौरतलब है फिल्म ‘तख्त’ में विकी के अलावा
जान्हवी कपूर, रणवीर
सिंह, करीना
कपूर, आलिया
भट्ट, भूमि
पेडनेकर और अनिल कपूर भी होंगे। फिल्म में रणवीर शाहजहां के सबसे बड़े बेटे दारा
शिकोह की भूमिका में दिखेंगे, जबकि विकी ऑरंगजेब का किरदार निभाते नजर आएंगे।
उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।(वार्ता)
Sunday, April 19
Breaking News
- Bastar में खाद-बीज घोटाले की बड़ी जांच: करोड़ों के खेल में जनपद पंचायत अफसरों की भूमिका संदिग्ध
- TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया: पीएम मोदी
- अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर की नाबालिग पीड़िता सामने आई, बड़े खुलासों की संभावना
- रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव नगरीय निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा
- गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, 4 दोस्तों की मौत; डिंडौरी से गिट्टी लेने अनूपपुर आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव
- दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी
- Bastar में AI क्रांति की शुरुआत: जंगलों के बीच 10 हजार छात्र होंगे हाईटेक
- ममता के गढ़ में मोहन की दहाड़, बोले- वेस्ट बंगाल में कोई ताकत कमल खिलने से नहीं रोक सकती, रोड शो में दिखी भारी भीड़
- IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक सीजन में कोई मैच नहीं हारा, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबर
- शादी कार्ड नहीं, अब इनकी गारंटी पर मिलेगा गैस सिलेंडर, कंपनियों के नियम में बड़ा बदलाव

